वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रह समय-समय पर अपनी उच्च और स्वराशि में गोचर करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश-दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि अप्रैल की शुरुआत में सूर्य अपनी राशि मेष में प्रवेश करेगा। जिसका असर सभी राशि के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनकी किस्मत इस समय चमक सकती है। साथ ही इन लोगों पर सूर्य देव की भी विशेष कृपा रहने वाली है। आइए जानें ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
सूर्य देव का गोचर आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि के लग्न भाव में प्रवेश करने वाले हैं। इसलिए इस समय आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही सूर्य देव का गोचर आपके सुख-समृद्धि में वृद्धि करेगा और आप अनुशासन में रहना पसंद करेंगे। इस अवधि में आप हर कार्य की योजना बनाएंगे और उसे क्रियान्वित करने के लिए कड़ी मेहनत भी करेंगे। साथ ही शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खूबसूरत रहेगा। जो लोग सिंगल हैं उन्हें रिश्ते का प्रस्ताव मिल सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सूर्य देव का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नौवें भाव में गोचर कर रहा है। तो इस समय आपकी किस्मत चमक सकती है। इससे आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी और कई अच्छे मौके भी मिलेंगे। मंगल गोचर के दौरान आपके अंदर साहस बढ़ेगा। इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। इस अवधि में आप काम या बिजनेस के सिलसिले में देश-विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं विद्यार्थियों के लिए यह समय शुभ साबित हो सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
सूर्य देव का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ हो सकता है। क्योंकि सूर्यदेव आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करने वाले हैं। तो इस समय आपको संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही प्रेम जीवन की बात करें तो आपका रिश्ता प्यार से भरा रहेगा और आप अपने लव पार्टनर के साथ यादगार समय बिता पाएंगे। इस अवधि में आपको समय-समय पर अप्रत्याशित आर्थिक लाभ मिल सकता है। जब भगवान सूर्य आपकी राशि से नवम भाव के स्वामी हों। अतः इस समय भाग्य आपका साथ दे सकता है। साथ ही इस समय आपकी यात्राएं भी शुभ रहेंगी।