राशिफल 16th October 2024 – जानिए आज का भविष्यफल सभी राशियों का

मेष राशि:

आज खर्चों से परेशान रहेंगे। प्लानिंग के साथ काम करना फायदेमंद रहेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें, खर्चे बढ़ सकते हैं। पार्टनरशिप में काम करना बेहतर रहेगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

वृष राशि:

नए पार्टनर से बचें। परिवार में किसी के व्यवहार से परेशानी हो सकती है। प्रेम जीवन में खुशखबरी मिलेगी। पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद में समस्या का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन राशि:

आज लाभदायक दिन रहेगा। नौकरी में ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार में लाभ की संभावना है। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। विदेश से व्यापार में फायदा होगा।

कर्क राशि:

दिन तनावपूर्ण रहेगा। काम को लेकर उलझन रहेगी। अतिथि के आगमन से व्यस्तता रहेगी। मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। दूसरों की बातों में आने से बचें।

सिंह राशि:

आज प्रभाव में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। प्रमोशन के योग बन सकते हैं। धन उधार देने से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या राशि:

ध्यान से काम करें, नुकसान हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। सेहत पर असर पड़ सकता है। कर्ज में राहत मिलेगी।

तुला राशि:

किसी की कही-सुनी बातों पर विश्वास न करें। धन फंस सकता है। घर की मरम्मत में खर्च होगा। भाई-बहनों में अनबन हो सकती है। सामाजिक कार्यों में सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि:

भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। खुशखबरी मिलेगी। संतान को नई शिक्षा के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। माता-पिता का ध्यान रखें।

धनु राशि:

भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। इनकम के स्रोत बेहतर होंगे। पुरानी गलतियों से सीखें। विदेश में शिक्षा की चाह रखने वाले विद्यार्थियों को मेहनत जारी रखनी होगी।

मकर राशि:

अपनों से अधिक दूसरों के काम में ध्यान न दें। परिवार में पूजा का आयोजन होगा। किसी की बातों में आकर लड़ाई हो सकती है। निवेश में सावधानी बरतें।

कुंभ राशि:

मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्रों के साथ समय बिताएंगे। पुरानी गलती के लिए माफी मांगनी पड़ सकती है। नए काम में रुचि बढ़ेगी।

मीन राशि:

दिन लाभदायक रहेगा। परिवार में प्रेम का माहौल रहेगा। किसी पुरस्कार से खुशी का माहौल बनेगा। संतान के ध्यान भटकने से परेशानी हो सकती है। बॉस की बातों का ध्यान रखें।

Leave a Comment