क्या घर में फलदार पेड़ लगाए जा सकते हैं:
वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि घर में पेड़-पौधे लगाने चाहिए। पेड़-पौधे घर में सकारात्मकता फैलाते हैं। इससे घर का वास्तुदोष दूर होता है। हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि सभी पेड़-पौधे घर के लिए उपयुक्त नहीं होते।
कई लोग जब भी घर में पेड़-पौधे लगाने के बारे में सोचते हैं तो फलदार पेड़ों को चुनते हैं। ध्यान रखें कि हर फलदार पेड़ घर के लिए शुभ नहीं होता। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने विस्तार से बताया कि कौन से पेड़ लगाने चाहिए और कौन से नहीं।

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि घर में फलदार पेड़ लगाने चाहिए। घर में फलदार वृक्ष लगाने से नकारात्मकता से बचाव होता है। जीवन में खुशियां आती हैं. अगर घर में परिवार के किसी सदस्य को बुरी नजर लग जाती है तो वह उतर जाती है।
कुछ फलों के पेड़ लगाने से कई घरों में बदलाव आ सकता है। इसके प्रभाव से घर का वास्तु दोष दूर हो जाता है। परिवार के सदस्यों को आर्थिक लाभ मिलता है। यदि परिवार का कोई सदस्य लम्बे समय से बीमार है तो वह ठीक हो जाता है। फलदार वृक्ष लगाने से घर में समृद्धि आती है।
घर में फलदार पेड़ लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसकी दिशा वास्तु के अनुसार हो। यदि आप पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में फलदार वृक्ष लगाएंगे तो बहुत शुभ रहेगा। ध्यान रखें कि यह पेड़ कभी भी सूखना नहीं चाहिए।