Paush Purnima Vrat 2024 Date: साल 2024 की पहली पौष पूर्णिमा कब है? जानिए तिथि, समय और महत्व

paush purnima 2024

पौष पूर्णिमा का विशेष महत्व है। पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन गंगा स्नान और भगवान विष्णु की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। साथ ही व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। इस दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा भी करनी चाहिए। आइए जानते हैं पौष पूर्णिमा तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

पौष पूर्णिमा मुहूर्त

पौष पूर्णिमा तिथि 24 जनवरी को रात 9.49 बजे शुरू होगी और 25 जनवरी को रात 11.23 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि में पूर्णिमा 25 जनवरी को है, इसलिए पौष पूर्णिमा 25 जनवरी को मनाई जाएगी। पौष पूर्णिमा के दिन प्रीति योग भी बन रहा है. जिसका निर्माण सुबह 7.33 बजे से चल रहा है. इसके अलावा इस दिन गुरु पुष्य योग, अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग भी पड़ने वाला है।

पौष पूर्णिमा के दिन क्या करें?

पौष पूर्णिमा के दिन सुबह सबसे पहले भगवान विष्णु को प्रणाम करें और व्रत का संकल्प करें। इसके बाद पूजा स्थल को अच्छी तरह साफ करें और घर को शुद्ध करें। इसके बाद स्नान आदि करते समय साफ कपड़े पहनें। पीले वस्त्र पहनने का प्रयास करें. इसके बाद पूरे विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें और फिर बहते जल की धारा में काले तिल प्रवाहित करें। साथ ही भगवान विष्णु को पीले वस्त्र अर्पित करें। यह भी माना जाता है कि इस दिन पूजा करने से आत्मविश्वास और कार्य करने की क्षमता बढ़ती है।