Republic Day Mehndi Designs 2024 : 20 मिनट में बन सकता है ये मेहंदी डिजाइन, आप गणतंत्र दिवस पर जरूर ट्राई करें

अगर आप भी देश के प्रति अपने प्यार को अलग अंदाज में जाहिर करना चाहती हैं तो अपने हाथों पर इस तरह के Mehndi डिजाइन बनवा सकती हैं। हम हर शुभ अवसर पर अपने हाथों पर मेहंदी लगाते हैं। इसके कई डिजाइन आपको मिल जाएंगे, लेकिन हर मेहंदी डिजाइन किसी न किसी चीज से प्रेरित जरूर होता है। ऐसे में गणतंत्र दिवस आ रहा है. देश के प्रति प्यार जताने के लिए मिनटों में बना सकते हैं ये सिंपल मेहंदी डिजाइन-

यह मेहंदी डिज़ाइन कहां से प्रेरित है? (Simple Mehndi Designs)

यह मेहंदी डिजाइन हमारे देश भारत के प्रति प्रेम दर्शाने के लिए है। इस डिज़ाइन में आप भारत की सभ्यता और संस्कृति को अलग-अलग तरीकों से दिखा सकते हैं। इसमें आप अपने हाथों पर अपने अंदाज में बिल्डिंग और फ्लोरल डिजाइन बना सकते हैं।

आप चूड़ी की सहायता से आसानी से अपनी हथेली पर भारतीय ध्वज में चरखा बना सकते हैं। आप चाहें तो उंगलियों पर लाइनें डिजाइन करके और बीच में कई छोटे-छोटे चरखे डिजाइन बनाकर मेहंदी आर्ट को पूरा कर सकती हैं।

रंगीन मेहंदी डिजाइन (Indian Flag Mehndi Designs)

अगर आप सिंपल मेहंदी में कुछ अलग और नया ट्राई करना चाहती हैं तो आप भारतीय ध्वज बनाकर उसमें रंगों की मदद से डिजाइन को पूरा कर सकती हैं। इसके लिए आप पतले डिजाइन वाले पेंटिंग ब्रश की मदद ले सकते हैं।

गणतंत्र दिवस मेहंदी डिजाइन (Republic Day Mehndi Designs)

अगर आप मेहंदी लगाने में माहिर हैं तो इस तरह से आप देश की कई बड़ी और मशहूर इमारतों को अपने हाथों पर मेहंदी डिजाइन के रूप में सजा सकती हैं। वहीं अगर आप शुरुआती हैं तो इस तरह का डिजाइन बनाने के लिए माचिस की तीली की मदद ले सकते हैं।

झंडे के डिजाइन की मेहंदी (Quick Mehndi Designs)

अगर आप सिंपल और मिनिमल मेहंदी डिजाइन लगाना चाहती हैं तो इस रैक से हथेली के बीच में एक झंडा बना सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें तो मेहंदी की मदद से देश का नक्शा भी बना सकती हैं।

अगर आपको गणतंत्र दिवस के लिए यह खास और सिंपल मेहंदी डिजाइन पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस लेख पर अपनी राय हमें ऊपर टिप्पणी अनुभाग में बताएं। ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।