Saraswati Puja 2024 : नए साल में इस दिन होगी मां विद्यादायिनी की पूजा, हर विद्यार्थी नोट कर लें पूजा की विधि और तिथि | Basant Panchami 14 february

हिंदू धर्म में हर देवी-देवता का कोई न कोई विशेष महत्व माना जाता है। विशेष रूप से शक्ति का अवतार मानी जाने वाली देवी माँ के नौ रूपों (नवदुर्गा) की पूजा की जाती है। शांति के लिए मां पार्वती, शक्ति के लिए मां काली, धन के लिए मां लक्ष्मी आदि की पूजा की जाती है। ऐसे में ज्ञान और बुद्धि के लिए माता सरस्वती या माता विद्यादायी की पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार मां सरस्वती अपने भक्तों की मदद करती हैं और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में सफलता दिलाती हैं। आइए आपको बताते हैं कि नए साल 2024 में आप किस दिन देवी मां की पूजा (सरस्वती पूजा) कर सकते हैं और इसका क्या महत्व है।

Saraswati Puja 2024 Date

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, सरस्वती पूजा हर साल बसंत पंचमी के दिन होती है। यह तिथि माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आमतौर पर यह तारीख फरवरी माह में आती है। 2024 में सरस्वती पूजा 14 फरवरी 2024 को है। दरअसल यह तिथि 13 फरवरी को दोपहर 2:41 बजे शुरू होगी और अगले दिन 14 फरवरी को दोपहर 12:09 बजे समाप्त होगी. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार पूजा 14 फरवरी को होगी. इस दौरान आप मां सरस्वती की विधिवत पूजा कर सकते हैं।

सरस्वती पूजा का शुभ समय 2024| Saraswati Puja Shubh Muhurat

साल 2024 में सरस्वती पूजा के शुभ मुहूर्त की बात करें तो यह 14 फरवरी 2024 को सुबह 7:01 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक है। इस समय आप अपने घर, पंडाल या अपने शिक्षण संस्थान में मां की विधिवत पूजा कर सकते हैं।

सरस्वती पूजा में रखें इस बात का ध्यान

सरस्वती पूजा का दिन न केवल धार्मिक बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन से ठंड कम होने लगती है और वसंत ऋतु की शुरुआत हो जाती है। इस दिन मां की पूजा करते समय पीले रंग के वस्त्र अवश्य पहनें। पूजा के दौरान मां को सफेद फूल और गुलाल भी चढ़ाएं।