पोषक तत्वों से भरपूर आंवला खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। आंवला शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह बड़ों के साथ बच्चों के लिए भी फायदेमंद है। बुजुर्ग लोग तो आंवला को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेते हैं लेकिन बच्चों को आंवला खिलाना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। बच्चों की बढ़ती उम्र में इसे शामिल करने से उन्हें काफी फायदा होता है।
आंवला बच्चों के लिए फायदेमंद होता है
सर्दी के मौसम में लोग आंवला खूब खाते हैं. इस मौसम में बच्चों को भी ये खिलाना चाहिए. यह बच्चों को संक्रमण से बचाता है। और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। बच्चों को बीमारियों से दूर रखने का यह देशी तरीका है। बच्चों के लिए कैसे फायदेमंद है आंवला?
- पेट साफ करने में मददगार.
- जीवाणुरोधी गुण, प्रतिरक्षा को बढ़ाता है।
- खून में आयरन बढ़ाता है।
- मस्तिष्क की कोशिकाओं को पोषण देता है, जिससे याददाश्त में सुधार होता है।
- बच्चों की भूख बढ़ती है.
बच्चे को आंवला कैसे खिलाएं?

सर्दियों के मौसम में बच्चों के आहार में आंवले को जरूर शामिल करें। आप बच्चे को सूखा आंवला, अचार या मुरब्बा खिला सकती हैं। आप चाहें तो बच्चों के लिए घर पर भी आंवला कैंडी बना सकते हैं. बच्चों को ये जरूर पसंद आएगा. इसके अलावा बच्चों को आंवले की चटनी और शर्बत भी दे सकते हैं.